फोटो-13-अल्लीपुर स्थित मेडिकल कालेज। संवाद
अल्लीपुर। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में जल्द ही एनेस्थीसिया, सर्जरी, मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी व फार्माकोलॉजी विभागों में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। इससे एमबीबीएस छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा और पीजी के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मार्च माह में ही पीजी सीट निर्धारण के लिए प्राचार्य डॉ. आर के मौर्य के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेज दिया था। साथ ही पीजी कोर्स के लिए निर्धारित फीस भी जमा कर दी गई है। वर्तमान में कॉलेज में केवल तीन नॉन-क्लीनिकल पीजी कोर्स एनाटॉमी, पैथोलॉजी और बायोकेमेस्ट्री संचालित हैं, जिनमें तीन-तीन सीटों पर प्रवेश भी हो चुका है।
प्राचार्य के अनुसार नेशनल मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के सर्वे के बाद पांच नए विभागों में पीजी कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें एनेस्थीसिया, सर्जरी, मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी और फार्माकोलॉजी शामिल हैं। पीजी प्रवेश परीक्षा सामान्यतः अगस्त में होती है जिसके बाद सितंबर-अक्तूबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर शिक्षण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।