फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मुंडन संस्कार में गए पांच लोग डूबे, दो युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मुंडन संस्कार में शामिल होने गए पांच युवक नदी में नहाते समय डूब गए। ग्रामीणों की मदद से तीन लोगों को बाहर निकाल लिया गया। दो युवक लापता हैं। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से जाल डलवाया है। नदी में तेज बहाव होने के कारण युवकों के दूर चले जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाने के डगडगी निवासी विजय रैदास के पुत्र का शुक्रवार को मुंडन संस्कार था। कार्यक्रम में असोथर थाने के टीकर गांव के रामसजीवन का पुत्र पंकज (28), मुन्ना रैदास का पुत्र गोलू (18), जितेंद्र (28), थरियांव थाने के रसूलाबाद निवासी सुंदर (32), हुसैनगंज थाने के गोवर्धनपुर निवासी रजत (24) आए थे। वह गांव नौबस्ता गंगा घाट में गंगा स्नान करने शाम को गए थे। गहरे पानी में जाने से पांचों डूबने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। गोताखोरों की मदद से जितेंद्र रैदास, सुंदर रैदास व रजत रैदास को बचा लिया गया। पंकज और गोलू डूब गए। पंकज व गोलू भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे। प्रभारी निरीक्षक टीबी सिंह ने बताया कि पंकज और गोलू की तलाश की जा रही है। प्रयागराज से एसडीआरएफ बुलाई गई है। टीम शनिवार को आएगी और खोजबीन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें