खागा। कोतवाली और किशनपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मार्ग दुर्घटनाओं में मां-बेटी समेत पांच लोग घायल हो गए। खागा के पाई गांव निवासी अंशू पाल मां निर्मला देवी को स्कूटी से लेकर खागा कस्बा आए थे। करीब दो बजे खैरई गांव के पास बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटी घायल हो गईं। बोलेरो चालक ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। खागा के ईंटगांव निवासी रवि कुमार रिश्तेदार रानी निवासी दीपक के साथ बाइक से बुधवार रात किशनपुर से लौट रहे थे। किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी मोड़ पर बुधवार रात पहुंचे थे। बैरागी का पुरवा निवासी नरेश कुमार अचानक सड़क पर आ गए। बाइक सवार नरेश को टक्कर मारकर गिर पड़े। इससे तीनों घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
चौडगरा (फतेहपुर)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कंसपुर रेलवे ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार दोपहर किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। उन्नाव जिले के बक्सर निवासी राजकुमार (50) बाइक से बिंदकी की ओर जा रहे थे। ओवरब्रिज पर वाहन की टक्कर से घायल हुए। पीएचसी से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।