फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किन्नरों से लूट,गाड़ी तोड़फोड़ में पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। किन्नरों की गाड़ी में तोड़फोड़ कर लूटपाट के मामले में पुलिस ने पांच किन्नर व उनके अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले को लेकर किन्नरों ने थाने में मंगलवार को करीब 15 घंटे तक धरना प्रदर्शन व हंगामा किया था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर निवासी इकबाल बाई किन्नर गुट की फूलन बाई अपने साथी चंदा देवी, अंजली, ढोलक मास्टर भगत भास्कर, चालक फैयाज के साथ बहरामपुर रेलवे पुल के नीचे मैरिज हाॅल से बधाई नेग लेकर लौट रही थीं। आरोप है कि बहरामपुर रेलवे ओवरब्रिज पर दूसरे गुट के नरैनी निवासी सिड़िया किन्नर अपने साथी महबूब, नोखे, महेंद्र, करिश्मा व अन्य साथियों संग पहुंची। फूलन की बोलेरो रोक ली। गाड़ी में तोड़फोड़ कर सभी को बंधक बनाकर पीटा। किन्नरों से 72 ग्राम सोने के जेवरात व 25 हजार रुपये नकदी, एक मोबाइल लूटकर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। दो हफ्ते पहले भी सिड़िया किन्नर ने साथियों संग थरियांव मैरिज हाॅल में इकबाल गुट के किन्नरों से मारपीट की थी। मामले को लेकर मंगलवार को पूरे दिन किन्नरों ने थाने का घेराव किया था। करीब रात नौ बजे सीओ सिटी सुशील दुबे पहुंचे थे। सीओ के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें