कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को देर शाम पांच नए मामले और आ जाने से स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ गई है।
इन नए पांच मामलों को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमितों का कुल ग्राफ 190 हो गया है।
बुधवार की देर शाम 104 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट सीएमओ को प्राप्त हुई। इसमें से पांच लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए।
पॉजिटिव पाए गए मरीज रामगंज पक्का तालाब, अमौरा-मलवां थाना, बेनीपुर खरसेड़वा- धाता थाना क्षेत्र के हैं।
रिपोर्ट आने के बाद सभी मरीजों के घरों के क्षेत्रों को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया। मरीजों के घर से तीन सौ मीटर के दायरे को चारों तरफ से सील कर दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने पुलिस को बैरिकेडिंग करने को कहा है। हालांकि पिछले आंकड़ों को देखें तो जिले में वर्तमान में कोरोना के एक्टिव मामले महज 58 ही हैं।
जबकि 132 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं और कोविड एल वन हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर अपने-अपने घरों को जा चुके हैं।
सभी समाचार पत्र वितरकों को अखबार वितरण में कोई दिक्कत नहीं होगी। इस संबंध में पुलिस महकमे को निर्देश दिए जा चुके हैं। किसी भी वितरक को कहीं भी समाचार पत्र वितरण करने से रोका नहीं जाएगा। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने दी।
चार दिन के लॉकडाउन में यदि किसी को किसी प्रकार की समस्या होती है तो कोई भी नागरिक कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05180-2230120, 9454417883, 9454417876 और 9454417863 पर संपर्क कर सकते हैं।