बिहार के हरदुआगंज से कानपुर कोयला लादकर जा रही
मालगाड़ी के एक डिब्बे में अचानक आग लग गई। पानी की व्यवस्था न हो पाने की
वजह से मालगाड़ी करीब पांच किलोमीटर तक लपटों के दौड़ती रही। बिंदकी रोड
स्टेशन पर इसे मेन लाइन में रुकवा कर दमकल से आग बुझाई गई। इस दौरान सवारी
ट्रेनों को लूप लाइन से भेजा गया। करीब दो घंटे तक मालगाड़ी रुकी रही।
मालगाड़ी
फतेहपुर के कंसपुर गुगौली स्टेशन पर पहुंची तो स्टेशन की केबिन में मौजूद
गार्ड ने मालगाड़ी के एक डिब्बे से आग की लपटें निकलती देखीं। केबिन गार्ड
ने मालगाड़ी के गार्ड रामसिंह को वॉकी-टाकी पर सूचना दी।
मालगाड़ी जलती
हालत में ही दौड़ती रही। सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर बिंदकी रेलवे स्टेशन पर
मालगाड़ी को रोका गया। आग की सूचना पर बिंदकी स्टेशन यातायात निरीक्षक नवीन
कुमार, स्टेशन मास्टर रितेश कुमार मालगाड़ी के पास पहुंचे। तुरंत फायर
ब्रिगेड को सूचना दी गई।
एक दमकल कुछ देर बाद पहुंची और आग पर पौन घंटे की
मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग बुझने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।