फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क हादसों में पांच की मौत, ईओ समेत छह घायल

विज्ञापन
फोटो-11-कुलदीप। फाइल फोटो
विज्ञापन
फतेहपुर। त्योहार पर अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के कौंडर निवासी नितेश कुमार (19) त्योहार पर पंजाब लौटा था। वह दीपावली की शाम दोस्तों से मिलने कौंडर से सरकी जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नितेश बाइक से बिना हेलमेट तेज रफ्तार में जा रहा था।
थाना से करीब 50 मीटर पश्चिम स्थित एक धर्मकांटा के पास सामने से आए बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर सातों धरमपुर निवासी मोहम्मद ताज (15) पुत्र शफीक, बड़कू और आकाश सवार थे। दूसरी बाइक के सवार भी हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

पुलिस ने चारों घायलों को पीएचसी भेजा। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने नितेश की नाजुक हालत देखकर कानपुर हैलट रेफर किया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मां प्रेमिया देवी और परिजन हाल बेहाल हो गए। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि मोहम्मद ताज का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
वहीं असोथर क्षेत्र में गाजीपुर-असोथर मार्ग स्थित बेसड़ी मोड़ पर 15 अक्तूबर को बाइकों की भिड़ंत के हुए हादसे में घायल कुलदीप सिंह (24) की 19 अक्तूबर की रात कानपुर में इलाज दौरान मौत हो गई। हादसे के दिन थाना क्षेत्र के बेरुई निवासी कुलदीप सिंह, साथी धनराज के साथ गाजीपुर से गांव की ओर जा रहा था। बेसड़ी मोड़ पर बाइकों की भिड़ंत में दोनों घायल हुए थे। दूसरी बाइक के सवार खुशवक्तराय नगर निवासी महेंद्र तिवारी व उसकी बुआ राधा देवी व श्यामू पुत्र राधा घायल हुए थे।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी प्रदीप (31) की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह निजी बस में नौकरी करता था। परिवार का इकलौता बेटा था। हादसा थाना क्षेत्र के गहरूखेड़ा चौराहा पर हुआ। पिता मुन्नू दुबे ने बताया कि प्रदीप बाइक से घर लौट रहा था। परिवार मूलरूप से थाना बकेवर क्षेत्र के बसगरा गांव निवासी है। करीब तीन साल प्रदीप अपनी ससुराल कस्बा जाफरगंज में परिवार समेत रह रहा था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
बकेवर थाना के देवमई गांव निवासी राजू प्रजापति (26) ट्रैक्टर चालक था। वह पत्नी रेनू को ससुराल चांदपुर थाने के गोपालपुर गांव छोड़कर मंगलवार शाम गांव आ रहा था। अमौली-जहानाबाद मार्ग पर स्थित कोल्ड स्टोर के पास किसी वाहन की टक्कर से राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
चौडगरा के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव कोरसम निवासी सुलखान सिंह (35) ट्रक चालक था। कन्नौज में रविवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन इलाज के बाद देखभाल के लिए घर कोरसम ले आए थे। यहां मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। वह अविवाहित था।
खागा कोतवाली क्षेत्र सरसई गांव निवासी मदन (50) पत्नी फूलकुमारी के साथ कबाड़ बीनकर बुधवार शाम खागा की ओर आ रहा था। उसकी पत्नी पीछे थोड़ी दूर थी। मदन बांस की लग्घी लिए था। मानू का पुरवा बस स्टैंड के नजदीक प्रयागराज से आ रही कैंट डिपो की रोडवेज बस के शीशे के हुक में लग्घी फंस गई। तेज झटका लगने से मदन बस के नीचे आ गया और घायल हो गया। पति को घायल देख पत्नी फूलकुमारी दौड़कर पहुंची। चालक बस छोड़कर वहां से भाग निकला और यात्री भी बाहर आ गए। पुलिस ने मदन को सीएचसी भेजा। यहां से उसे रेफर कर दिया गया। पत्नी फूलकमारी ने बस चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।

ईओ की कार को 200 मीटर तक खींच ले गया डीसीएम चालक
कानपुर की रहने वाली देवहूति पांडेय खागा में ईओ के पद पर तैनात हैं। वह बुधवार भोर कार के चालक पंकज के साथ खागा ऑनलाइन बैठक में आ रही थीं। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर करीब साढ़े पांच बजे नवीन मंडी के पास पहुंचीं। आगे जा रही डीसीएम में कार टकरा गई। गाड़ी का अगला हिस्सा डीसीएम में फंस गया। कार को डीसीएम चालक करीब 200 मीटर तक खींचता ले गया। डीसीएम से अलग होने पर कार हाईवे किनारे नाले पर रुकी। हादसे में चालक पंकज और ईओ खागा घायल हो गए। पुलिस ने मुताबिक हादसा डीसीएम चालक ने अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। इससे ईओ की कार का चालक अनियंत्रित हो गया। कार के एयरबैग भी खुल गए थे। मौके पर चेयरमैन खागा गीता सिंह, रामगोपाल सिंह समेत कई सभासद व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां से उन्हें कानपुर रेफर किया गया।

फोटो-11-कुलदीप। फाइल फोटो

फोटो-11-कुलदीप। फाइल फोटो

फोटो-11-कुलदीप। फाइल फोटो

फोटो-11-कुलदीप। फाइल फोटो

फोटो-11-कुलदीप। फाइल फोटो

फोटो-11-कुलदीप। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें