बिंदकी में रुपयों के लेनदेन में सोमवार रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है।
बिंदकी कोतवाली के लंका रोड केवटरा मोहल्ले के मारपीट में एक पक्ष से रामचंद्र व उसका बेटा कुलदीप और दूसरे पक्ष से ठाकुर प्रसाद गोस्वामी और उनका बेटा रामबरन गोस्वामी, रवि गोस्वामी घायल हुए। दोनों पक्ष के लोग पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामला पक्षों के बीच विवाद लेनदेन का विवाद था।