फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नल की टोंटी तोड़ने के विवाद में मारपीट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र में नल की टोंटी तोड़ने के विवाद में बुधवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों ओर से पहले गालीगलौज हुई, फिर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दरोगा सुदामा प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के इस्लामनगर नट डेरा मजरे सराय साबा गांव में नल की टोंटी तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। एक पक्ष के शमशेर, मजहर, वज्जन, मुराद, जाहिद, वकील और अय्यूम मोहम्मद तथा दूसरे पक्ष के महरूम, उस्मान, जाहिद, बच्छन, जिल्लू और रहमत के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में एक पक्ष के अजूम और शमशेर अली तथा दूसरे पक्ष के शाहिद हुसैन, महरून अली और उस्मिना घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें