शहर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर इलाके में सालों से संचालित नकली खाद बनाने की फैक्टरी मंगलवार देर शाम स्वॉट टीम ने पकड़ी। पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है। यहां करीब एक करोड़ कीमत की तैयार खाद बरामद हुई है। यह गोरखधंधा खाद एजेंसी की आड़ में संचालक कर रहा था।
एजेंसी संचालक कई जिलों में खाद की सप्लाई देता रहा है। , सूत्रों के अनुसार बड़े ब्रांडों के नाम पर नकली खाद बेचता था।
राधानगर के मलाका मोड़ पर खाद एजेंसी है। स्वॉट टीम ने मुखबिर की सूचना पर खाद एजेंसी पर छापा मारा। यहां नकली डीएपी, यूरिया समेत कई ब्रांड की खाद बनाने का काम चल रहा था। पुलिस की जांच फैक्टरी नकली खाद बनाने की सामने होना आया।
मौके पर सीओ सिटी संजय सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस एजेंसी के मालिक ने खाद कारोबार से अकूत संपत्ति जुटाई है। वह अपनी एजेंसी के माध्यम से नकली खाद सालों से बेच रहा था। कृषि विभाग ने उसका लाइसेंस जारी कर रखा था।
कभी भी कृषि विभाग ने उसके माल की जांच पड़ताल करने की कोशिश नहीं की। मामले में पुलिस ने कृषि विभाग के अधिकारियों को तहरीर देने के लिए बुलाया है। पुलिस ने एजेंसी मालिक को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले का बुधवार को खुलासा करेगी।