फतेहपुर। हुसैनगंज व गाजीपुर थाना क्षेत्र में नलकूपों से केबल और मोटर चोरी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का माल और वारदात में प्रयुक्त ट्रक भी बरामद किया है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के विसापुर निवासी राम नरेश पाल के नलकूप की कोठरी का ताला तोड़कर बुधवार रात चोरी हुई। चोरी के बाद ट्रक में सामान लेकर चंदीपुर-भिटौरा मार्ग आरोपी भाग रहे थे।
रास्ते में ट्रक पलटने में पुलिस ने महेंद्र कुमार गुप्ता विष्णु, राकेश प्रजापति, प्रदीप कुमार निवासी भरुआ सुमेरपुर, हमीरपुर, अवधेश तिवारी निवासी धवल बंगरा, थाना सरीला, हमीरपुर को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से चोरी का सामान, ट्रक, प्लास्टिक का पाइप, नकदी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि आरोपियों ने गाजीपुर व हुसैनगंज से नलकूप में दो चोरियों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
रिमांड में पूछताछ पर चोरी के 33 घंटे बरामद
फतेहपुर। मंदिर से घंटे चोरी के मामले में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए तीन आरोपियों की निशानदेही पर मंदिरों से चोरी 33 घंटे पुलिस ने बरामद किए हैं। कोर्ट के आदेश पर बिंदकी पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक आरोपी दीपू गिहार, अमित गिहार और सदला निवासी विनोबा नगर राधानगर को रिमांड पर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर धानेमऊ गांव के जंगल से छिपाए चोरी के घंटे की बोरी बरामद की गई। कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है।