फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के सामने रिवाल्वर से फायरिंग, मची भगदड़

Thu, 09 Aug 2018 12:45 AM IST
fatehpur
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रमवां ग्राम पंचायत में अनियमितताओं की शिकायत पर जांच करने पहुंची ब्लाक टीम के सामने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे प्रधान पक्ष के एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों के दौड़ाने पर आरोपी भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन



थरियांव थाने के रमवां गांव के बसावनपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में बीडीओ मुकेश कुमार और सचिव वीरेंद्र निषाद शिकायत की जांच करने पहुंचे थे। तहसील दिवस में गांव के कुलदीप सिंह ने शिकायत की थी। बसावनपुर विद्यालय में ग्राम पंचायत के शाहजादेपुर, पंथुवा, नयापुरवा, घघौली, कासिमपुर गांव की भीड़ जमा थी । प्रधान सीमा सिंह के पति जयराज सिंह भी पहुंच गए।  प्रधानपति के साथ उनकी बोलेरो का चालक रामसजीवन, छोटी, लकी आदि थे। प्रधान के सामने अधिकारी शिकायतें सुनने लगे। तभी लकी रिवाल्वर से हवाई फायर करने लगा। शिकायतकर्ता कुलदीप चौहान ने आरोप लगाया कि वह जिला पंचायत सदस्य पद का प्रत्याशी था।


प्रधान ने दो बीघा जमीन का पट्टा चहेतों को किया है। इससे झल्लाए प्रधान के समर्थकों ने उस पर गोली चलाई। वह किसी तरह बच गया। गांव वाले आरोपी की तरफ बढ़े तो वह हवाई फायरिंग कर भाग निकला। फायरिंग से अफरा तफरी फैल गई। सूचना पर सीओ रामप्रकाश, थानेदार श्रवण कुमार सिंह, शहर कोतवाल शैलेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस की तलाशी में प्रधान की बोलेरो से सिंगल व डबल बैरल बंदूकें, रायफल व कारतूस बरामद हुए। थानेदार ने बताया कि कुलदीप की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें