फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री के केमिकल से आठ बीघे फसल बर्बाद

Wed, 08 Aug 2018 01:04 AM IST
fatehpur
विज्ञापन
फैक्ट्री के केमिकल से बर्बाद हुई फसल। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
फैक्ट्री से निकला केमिकल खेतों में पहुंचने से करीब आठ बीघे फसल बर्बाद हो गई है। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ने लगी है। किसानों ने मंगलवार को पुलिस से शिकायत करते हुए मुआवजा मांगा है।  
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के रहसूपुर गांव के करीब एक दर्जन किसानों का कहना है कि उनके खेतों के पास फैक्ट्री है। यहां कबाड़ का एल्युमिनियम गलाकर सामान बनाया जाता है। इससे निकलने वाला खतरनाक रसायन खेतों में बहकर पहुंचने से फसलें पीली पड़कर झड़ने लगी हैं। खेतों में काले रंग का पदार्थ जम गया है। किसानों ने खेतों में बाजरा, अरहर, तिल्ली बो रखी है। लगभग आठ बीघे फसल बर्बाद हो गई है।  किसानों ने पुलिस से फैक्ट्री प्रबंध तंत्र से फसल के नुकसान की भरपाई कराने की गुहार लगाई है। साथ ही ठोस व्यवस्था न करने पर प्रबंध तंत्र के खिलाफ  कार्रवाई क ी मांग की है। किसानों ने बताया कि इससे पहले गेहूं की फसल नष्ट हो गई थी। आम के पेड़ों का बौर इस फैक्ट्री के खतरनाक रसायन के प्रदूषण से झर गया था। औंग थाना पुलिस के एएसआई उमाकांत ने प्रबंध तंत्र को फोन पर किसानों की समस्या बताकर निपटारा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें