फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शाह मठ में की फायरिंग, खाली खोखे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाह (फतेहपुर)। कस्बा स्थित शिवजी विराजमान मठ में घुसकर गुरुवार रात कुछ लोगों ने फायरिंग की। प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर दी गई है। फायरिंग का खाली खोखा भी मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जितेंद्रानंद उर्फ जितेंद्र कुमार तिवारी मठ के प्रबंधक हैं। प्रबंधक ने बताया कि वह गुरुवार शाम शाह ग्रामसभा के मठ मंदिर निरीक्षण करने गए थे। निरीक्षण के बाद वह कमरे मे सो रहे थे। करीब रात एक बजे कुछ लोग मठ के अंदर घुसकर फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर मठ में तैनात पुलिसकर्मी बाहर आए। फायरिंग करने वाले बाउंड्री फांदकर भाग निकले। मौके से सुरक्षा कर्मियों ने फायरिंग की कारतूस बरामद की। प्रबंधक ने बताया कि कुछ भूमाफिया मठ मंदिर की भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी वजह से फायरिंग कर दहशत फैलाई गई है। उनकी जान को भी खतरा है। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि शाह चौकी पुलिस को शिकायत की जांच दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें