फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी की दुकानें सज गईं

Tue, 10 Nov 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रंग बिरंगी रोशनी से चकरघिन्नी डांस करेगी तो आसमान में सतरंगी राकेट अपना जलवा बिखेरेगा। खुशियों और रोशनी का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाने के लिए लोगों ने तैयारी तेज कर दी है। मिठाई और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ लेने के साथ लोग धूम धड़ाका भी करेंगे इसके लिए मुराइनटोला नवीन मंडी में पटाखों की दुकान सज गई है।
विज्ञापन


सोमवार को नवीन मंडी काफी रौनक नजर आई। बड़ों के साथ पहुंचे बच्चों ने जमकर पटाखों की खरीदारी की। सबसे ज्यादा पटाखों की बिक्री हो रही है।

इसके अलावा राकेट, चकरघिन्नी, अनार, फुलझड़ी, महताब आदि भी लोगों ने पसंद किया। प्रति राकेट 20 रुपये से लेकर 100 रुपये तक बिका तो 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक प्रति अनार, 15 रुपये से 50 रुपये प्रति चकरघिन्नी बिकी।

इसी प्रकार कम आवाज और अधिक आवाज वाले पटाखों की बिक्री की गई। पटाखा लेने आए कलक्टरगंज निवासी लालू बाजपेयी, पटेलनगर के रहने वाले दिनेश वर्मा ने बताया कि पटाखों की खरीददारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली में गणेश लक्ष्मी की पूजा करने के बाद आतिशबाजी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें