फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा ट्रक में लगी आग जेसीबी से हटाए गत्ते

विज्ञापन
गोधरौली हाइवे पर कंटेनर पर लगी आग को जेसीबी से बुझाते - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
औंग। कानपुर प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार रात गत्ते लदे ट्रक में दूसरी बार आग लगने से हड़कंप मच गया। दरअसल आग बुझने के बाद भी गत्ते सुलगते रहे जिसकी ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया था।
विज्ञापन

ट्रक के इंजन में लगी आग को बुझाकर दमकल लौट गई थी। दोबारा आग लगने पर जेसीबी लगाई गई। सारे गत्ते बाहर निकाले गए, तब आग पर काबू पाया जा सका।
थाना क्षेत्र के गुधरौली हाईवे पर गुरुवार रात करीब 8 बजे चलते ट्रक में आग लग गई थी। चालक, खलासी ने ट्रक से कूदकर जान बचाई थी। दमकल ट्रक के इंजन और केबिन की आग को बुझाकर लौट गई थी।
कंटेनर ट्रक में गत्ते लदे हुए थे। आग गत्तों तक पहुंच गई थी। सुलगते गत्तों की आग रात करीब 12 बजे भीषण हो गई। दोबारा फिर दमकल बुलाई गई। आग बुझाने के लिए गत्तों को बाहर निकालाना जरूरी हो गया। पुलिस ने जेसीबी बुला कर गत्तों को बाहर निकलवाया। इसके बाद दमकल ने आग को बुझाया।
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत
खजुहा। कस्बे के छोटी बाजार में राम गोपाल की बेटी रीता देवी (16) की संदिग्ध हालात में गुरुवार रात मौत हो गई। परिजनों ने शव का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया है।
ग्रामीणों में चर्चा रही कि किसी बात पर परिजनों ने किशोरी को डांट दिया था। इस पर किशोरी ने फांसी लगा ली। चौकी इंचार्ज विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें