फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जला

Sat, 01 Apr 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
घर में लगी आग को बुझाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मलवां थाना क्षेत्र के लटियारे बाबा मंदिर के पास किसान के घर में शुक्रवार को आग लगने से गृहस्थी बर्बाद हो गई। पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

किसान मिलन सिंह परिवार के साथ फसल काटने के लिए गए थे। उनके घर में बच्चे ही मौजूद थे।

अचानक घर में आग लग गई तो बच्चे चीख पुकार मचाने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। ग्रामीणों की करीब आधे घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। भुक्तभोगी किसान ने बताया कि करीब अस्सी हजार की संपत्ति की नष्ट हुई है।
विज्ञापन


कपड़े, बर्तन, अनाज, नकदी, जेवरात सबकुछ जलकर राख हो गया है। उधर, मीसा गांव में एक घर में आग लगी रही है। यहां मामूली नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें