आबूनगर स्थित शिवा पैथालॉजी में आग की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
एक प्राइवेट पैथालॉजी सेंटर में गुरुवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें देखकर सेंटर में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। अगिभनकांड की सूचना पर दमकल पहुंची। फायर बिग्रेड के जवानाें ने इलाकाई लोगाें के साथ मिलकर आग को विकराल होने से पहले ही काबू पा लिया।
आबूनगर इलाके में पीडब्लूडी डाक बंगला के पास शिवा पैथालॉजी सेंटर है। संचालक अनुज पटेल ने बताया कि गुुरुवार को साढ़े 11 बजे पैथालॉजी के एक हिस्से में शार्ट सर्किट से नीचे रखे दफ्ती के गत्ते जलने लगे। कुछ ही देर में आग फैल गई। जांच कराने आए मरीज और उनके तीमारदार बिना जांच बाहर भागे। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड को आधा घंटा आग से जूझना पड़ा। बाद में काबू पा लिया गया।