फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉब में आग, जरूरी दस्तावेज खाक

Tue, 02 Jun 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में शार्ट सर्किट से आग लग गई। अग्निकांड में बैंक के दो कंप्यूटर व एक एसी समेत जरूरी दस्तावेज जल करके राख हो गए। एटीएम बूथ के गार्ड की इत्तला पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने आधा घंटा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  
विज्ञापन

बैंक आफ बड़ौदा में आग की घटना सुबह साढ़े आठ बजे के पास की है। बैंक के बाहर एटीएम बूथ स्थित है। पौने नौ बजे के आसपास एटीएम बूथ की निगहबानी में लगे गार्ड ने बैंक के अंदर धुआं उठते देखा। गार्ड ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में देने के साथ बैंक के मैनेजर अभिजीत भट्टाचार्या को दी। बैंक में आग लगने की सूचना के कुछेक देर बाद ही फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक आग की लपटें उठनी शुरू हो गई थी। आसपास के लोगों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने आधा घंटा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में कई जरूरी दस्तावेज भी जल करके राख हो गए। माना जा रहा है कि मेन स्विच आन करने के बाद एसी में शार्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें