फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मशरूम प्लांट में लगी आग, पांच लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के चक चमरू गांव स्थित मशरूम के तीन प्लांटों में मंगलवार रात करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई। प्लांट में सो रहे कर्मी किसी तरह जान बचाकर भागे। आग से करीब से पांच लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

चक चमरूपुर मजरे मोहम्मदपुर गौंती गांव निवासी शाहनवाज उर्फ नानू ने बताया कि वह प्लांट में कर्मचारी दिलीप कुमार व अन्य के साथ सो रहे थे। आग की तपिश लगने पर नींद खुल गई। बताया कि पूरे प्लांट में आग लग थी। वह कर्मियों के साथ किसी तरह बाहर निकले। अफरातफरी में उनका मोबाइल भी छूट गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण माैके पर पहुंचे और दमकल को सूचना दी। साथ ही पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।
बताया कि दमकल के पहुंचने तक आग काफी हद तक बुझ चुकी थी। शाहनवाज ने बताया कि तीन प्लांटों में करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। आग बुझाने में वह भी मामूली रूप से झुलस गए। आरोप है कि किसी अराजकतत्व के आग लगाई है। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर जांच की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें