फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: समिति के सचिव के खिलाफ 3.77 लाख गबन की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- समिति से रजिस्ट समेत कई अहम दस्तावेज गायब का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती गांव स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी पैक्स) के तत्कालीन सचिव के खिलाफ 3.77 लाख रुपये के गबन और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की हथगाम शाखा के प्रबंधक वक्षराज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
आरोप है कि समिति के तत्कालीन सचिव अभिमन्यु सिंह निवासी मेहदौली मजरे कर्मेपुर, सुल्तानपुर घोष ने समिति के संचालन के लिए बैंक से लगाए गए 14 लाख 35 हजार 584 रुपये में से 10 लाख 57 हजार 800 रुपये ही जमा किए। शेष 3 लाख 77 हजार 784 रुपये अभी तक जमा नहीं किए गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त के आदेश पर 29 नवंबर 2024 को समिति को सील किया गया था। समिति का संचालन दोबारा शुरू कराने के लिए 13 दिसंबर 2024 को नए सचिव कोमल सिंह को चार्ज सौंपा गया। चार्ज के दौरान समिति कार्यालय से उर्वरक स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, रोकड़ बही, दैनिक बही, जनरल लेजर, संतुलन पत्र, कार्यवाही रजिस्टर, कैश रसीद बुक और पॉस मशीन नहीं मिली।
विज्ञापन

आरोप है कि उक्त महत्वपूर्ण अभिलेख तत्कालीन सचिव ने गायब कर दिए। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि समिति के रुपये गबन और दस्तावेज गायब किए जाने के मामले में तत्कालीन सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें