फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भगवानपुर के चार साइबर ठगों पर प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-28- पुलिस के हत्थे चढ़ा राजेश उर्फ गुंडा। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में मिनी जामताड़ा के रूप में चर्चित भगवानपुर गांव के साइबर अपराधियों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। शनिवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि तीन मौके से भाग गए। आरोपी बिहार, ओडिशा, मध्यप्रदेश और तमिलनाडु के लोगों को पुलिस अधिकारी बनकर ठगी का शिकार बना चुके हैं।
विज्ञापन

गाजीपुर थाने की शाह चौकी के अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी राजेश उर्फ गुंडा को पुलिस ने चकसकरन से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में राजेश खेत में घूमते हुए ठगी करता नजर आ रहा था। वह मोबाइल पर पुलिस अधिकारी बनकर किसी को डरा-धमका रहा था। आरोपी के पास से दो कीपैड फोन, एक एंड्रॉइड फोन और 150 रुपये बरामद हुए।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के साथ गांव के कल्लू उर्फ दयाशंकर, हाथ से दिव्यांग पप्पू और सुग्गी भी संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है, जबकि बाकी आरोपी गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें