फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शिक्षक समेत पांच पर किशोरियों के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पांच किशोरियों के अपहरण के मामलों में पुलिस ने बृहस्पतिवार को शिक्षक समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि 15 वर्षीय पुत्री को राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका निवासी शिक्षक हरिओम अपहरण कर ले गया। घटना में हरिओम का सहयोग काजल शर्मा ने किया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने बताया कि 15 वर्षीय पुत्री का बुधवार को बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हसोलेखेड़ा गांव निवासी प्रशांत अपहरण कर ले गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि 16 वर्षीय बहन को करनपुर गांव निवासी शान सिंह उर्फ बबलू मंगलवार को अपहरण कर ले गया। थानाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
मलवां थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने बताया कि 17 वर्षीय पुत्री बुधवार को बिना बताए घर से चली गई। आशंका है कि कोई उसका अपहरण कर ले गया है। थानाध्यक्ष रमाशंकर सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने बताया कि 15 वर्षीय पुत्री को पूरे मातादीन मजरा जमरावां निवासी सुशील रैदास बुधवार को अपहरण कर ले गया। पुत्री घर से नकदी और जेवर भी साथ ले गई है। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें