फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हादसे के बाद हाईवे जाम करने पर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। सड़क हादसे के बाद बहुआ पुलिस चौकी के सामने हाईवे जाम करने के मामले में 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ के समीप बांदा-टांडा हाईवे पर शुक्रवार को अनियंत्रित डंपर ने थाना क्षेत्र के चक पैगंबरपुर निवासी बाइक सवार ज्ञान सिंह यादव और उनके दोस्त विनोद विश्वकर्मा को टक्कर मार दी थी।
हादसे में ज्ञान सिंह यादव की मौत हो गई थी। घायल विनोद विश्वकर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में हंगामा किया और चौकी के सामने ट्रेलर और डंपर रोककर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित किया।
विज्ञापन

ललौली थाने के हेड कांस्टेबल पंकज कुमार की तहरीर पर धीरू सिंह पुत्र शिवभोला सिंह, प्रकाश सिंह पुत्र शिवभोला सिंह, अरुण सिंह पुत्र मुन्ना सिंह, विकास सिंह पुत्र हरी सिंह, रोहित सिंह पुत्र पूरन सिंह, भुर्रे सिंह पुत्र लाल सिंह, अजय सिंह पुत्र नत्थू सिंह, अभिषेक सिंह पुत्र राजू सिंह, कन्हैया पुत्र कृष्णपाल, भोला सिंह पुत्र ननकई और कल्लू पुत्र श्यामबाबू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोप है कि सड़क जाम से राहगीरों, महिलाओं और अन्य वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कोमार राव ने बताया कि सभी 11 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें