फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुकान पर कब्जे के लिए धमकाने के आरोप में एफआईआर के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दुकान पर कब्जे के लिए धमकाने और रंगदारी मांगने के मामले में कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। पीड़िता ने राज्य महिला आयोग की सदस्य और उनके निजी सचिव समेत चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उक्त मामले में आयोग की सदस्य ने भी सफाई दी है।
विज्ञापन

ललौली थाने के बहुआ निवासी रजिया बेगम ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल वाद में बताया कि पति ने दो शादियां की थीं। पहली बीबी किश्मतुन का निधन 2006 में हो गया था। पहली पत्नी का बेटा इम्तियाज खान और बेटी रूबी है।
पति की बहुआ रोड पर तीन दुकानें हैं। दुकानों में इम्तियाज खान का कब्जा है। उसके हिस्से की दुकान पर भी कब्जे के लिए आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति का निजी सचिव बताने वाले अरविंद भदौरिया, अंजू व दो अन्य लोग उसे धमकाते हैं।
विज्ञापन

उसकी दुकान के किरायेदार इरशाद अली को छह अगस्त की शाम अरविंद ने फोन किया। बोला कि दुकान खाली करो। रजिया बेगम के मुताबिक सात अगस्त को उसे और किरायेदार को डाक बंगला बुलाया गया।
आरोप है कि यहां अरविंद भदौरिया ने कमरे में उसे अपशब्द बोलकर सादे कागज में हस्ताक्षर कराए। इस पर वह रोने लगीं। आवाज सुनकर दुकानदार इरशाद व समाज सेवी अभिनव यादव, अमित शरण बाबी, इमरान पहुंचे।
उन सभी को झूठे मामले में फंसाने की धमकी अरविंद ने भगा दिया। आरोप है कि इसके बाद अरविंद भदौरिया ने गुर्गे भेज कर एक लाख रुपये रंगदारी मांगी। इसी मामले में सीओ जाफरगंज ने जांच कर रिपोर्ट लगाई थी, जिस पर कोर्ट रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
सीओ ने 14 अक्तूबर जांच कोर्ट में सौंपी। इस संदर्भ में आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति का कहना है कि उन पर और सचिव पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है, कोई साक्ष्य भी उनके खिलाफ नहीं हैं। सोमवार को वह स्वयं कोर्ट में प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखेंगी।


साइबर सेल प्रभारी निलंबित
कार्य में लापरवाही के चलते एसपी अनूप सिंह ने शुक्रवार रात साइबर सेल प्रभारी सरवन कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर प्रभारी निरीक्षक मीडिया सेल सुनील कुमार को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें