फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक से गिरकर सास की मौत, दामाद घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के भरतपुर रिंद नदी के पास शुक्रवार शाम सड़क हादसे में सास की मौत हो गई। दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बरवा गांव निवासी प्रेम शंकर बाइक से ससुराल ललौली थाने के राशी का डेरा गया था। यहां से सास कल्ली देवी (48) को लेकर शाम पांच बजे गांव लौट रहा था। भरतपुर रिंद नदी के पास मिट्टी पुराई के ब्रेकर पर बाइक उछलने से अनियंत्रित हो गई।
दोनों सड़क पर गिरने से घायल हो गए। राहगीरों ने नर्सिंग होम पहुंचाया। करीब दो घंटे इलाज के बाद कल्ली की मौत हो गई। दामाद प्रेम शंकर को भर्ती किया गया। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेत में कटीले तारों से बाइक सवार टकराए
थाना क्षेत्र के जरौली गांव में शुक्रवार को बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर खेत में लगे कटीले तारों से टकराने में घायल हो गए। जरौली निवासी साहिल और करन बाइक से असोथर किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हुए। कटीले तारों में टकराने से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें