फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हार्वेस्टर चालक और साथियों पर 2.50 लाख हड़पने का प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हार्वेस्टर चालक और उसके दो साथियों पर मशीन मालिक के करीब 2.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर थरियांव पुलिस ने रविवार को तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गांव निवासी भूपेंद्र सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह हार्वेस्टर मशीन के मालिक हैं। उनकी मशीन लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी इब्राहिमपुर गांव निवासी भारत सिंह अपने दो सहयोगी कपिल और अवनीश के साथ चलाता था।
आरोप है कि भारत सिंह ने हार्वेस्टर चलाने के लिए एडवांस में नकद और ऑनलाइन माध्यम से एक लाख रुपये से अधिक की रकम ले ली थी। इसके बाद 12 दिसंबर 2025 को तीनों ने थरियांव के असोथर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर हार्वेस्टर मशीन खड़ी कर दी और बिना बताए वहां से चले गए।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार तीनों हार्वेस्टर से करीब 30 हजार रुपये का सामान भी साथ ले गए। इसके अलावा धान कटाई से मिले लगभग 70 हजार रुपये भी ले गए हैं। आरोप है कि तीनों करीब 2.50 लाख रुपये लेकर मोबाइल फोन बंद कर गायब हैं। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें