फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आंगन में अलग-अलग चारपाई पर मिले बुजुर्ग दंपती के शव

विज्ञापन
आंगन में अलग-अलग चारपाई पर मिले बुजुर्ग दंपती के शव की फाइल फोटो-31-रामबरन दिवाकर व पत्नी रूपरा
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव में सोमवार सुबह बुजुर्ग दंपती घर के आंगन में अलग-अलग चारपाई पर मृत मिले। परिजन ने आशंका जताई है कि लंबे समय से गंभीर बीमारियों से परेशान होकर दोनों ने जहर खाकर खाकर जान दे दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


फुलवामऊ गांव निवासी रामबरन दिवाकर (70) और पत्नी रूपरानी दिवाकर (65) लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। रामबरन हृदय रोग से पीड़ित थे। चलने-फिरने में असमर्थ बताए जाते थे। पत्नी रूपरानी के गुर्दे फेल हो चुके थे जिसके कारण वह भी काफी समय से बीमार चल रही थीं। दोनों का इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

परिजन के अनुसार रविवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। बहू रेखा देवी अपनी दोनों बेटियों आरजू और विभा के साथ कमरे में सो गई थीं। सास-ससुर आंगन में अलग-अलग चारपाई पर सोए थे। सोमवार सुबह जब वह कमरे से बाहर आईं तो दोनों नहीं उठे।
विज्ञापन

काफी देर तक आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पास जाकर देखा तो दोनों मृत पड़े थे। इसके बाद परिजन में कोहराम मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।

छोटे भाई हरि ने बताया कि रामबरन के दो बेटे अजय और शैलेंद्र कुमार बाहर नौकरी करते हैं। अजय हिमाचल प्रदेश में एक निजी कंपनी में काम करता है। शैलेंद्र महाराष्ट्र के पुणे में कार्यरत है। दोनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिवार की दो बेटियों की शादी हो चुकी है।

दंपती की विवाहित पुत्री ऊषा देवी ने बताया कि माता-पिता लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। पिता को हार्ट की बीमारी थी और मां के गुर्दे खराब हो गए थे। परिजन का अनुमान है कि बीमारी से परेशान होकर दोनों ने जहर खाकर जान दे दी।

रामबरन दिवाकर बटाई पर खेत लेकर खेती-किसानी करते थे और मेहनत-मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। ग्रामीणों के अनुसार परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था।

थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहर खाने से दंपती की मौत की आशंका है। शवों पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आंगन में अलग-अलग चारपाई पर मिले बुजुर्ग दंपती के शव की फाइल फोटो-31-रामबरन दिवाकर व पत्नी रूपरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें