फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर लगेंगे मेटल डिटेक्टर, तस्करों पर रहेगी नजर

विज्ञापन
फोटो-06-फतेहपुर रेलवे स्टेशन का प्रवेश द्वार। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रयागराज और फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर कछुआ तस्करों के पकड़े जाने के बाद रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। तस्करी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिले के रेलवे स्टेशन के प्रवेश और निकास मार्ग पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। इस संबंध में आरपीएफ की ओर से अफसरों और संबंधित कंपनी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

आरपीएफ के अनुसार कछुआ तस्करी के मामलों के सामने आने के बाद सतर्कता बढ़ाई गई है। आरपीएफ कमांडर रजिंद्र कुमार ने बताया कि प्रयागराज में 600 कछुओं के साथ पांच तस्करों की गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ में खुलासा हुआ था कि वे फतेहपुर रेलवे स्टेशन से ही ट्रेन में सवार हुए थे।
इसके बाद बीती मंगलवार शाम जिले के रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 148 कछुओं के साथ तस्कर जीजा-साले को गिरफ्तार किया। लगातार सामने आ रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए स्टेशन पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन

आरपीएफ कमांडर ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर मेटल डिटेक्टर लगाने के लिए पत्राचार किया गया है। एक मेटल डिटेक्टर प्रवेश द्वार पर और दूसरा बाहर जाने वाले मार्ग पर लगाया जाएगा। यहां आरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। साथ ही यात्रियों की बैगों की तलाशी भी ली जाएगी। स्वीकृति मिलते ही एक घंटे में मेटल डिटेक्टर लगा दिए जाएंगे।

फोटो-06-फतेहपुर रेलवे स्टेशन का प्रवेश द्वार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें