फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई प्रबंधक सहित दो पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। रक्षाबंधन के दिन खागा बाईपास पर हुए हादसे में दिवंगत युवक के भाई ने एनएचएआई के प्रबंधक (पीडी) व ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया गया कि डायवर्जन प्वाइंट पर पड़ी गिट्टियों के कारण बाइक फिसली और ट्रक ने उनके भाई को कुचल दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कौशांबी के सैनी कस्बा निवासी दीपक गुप्ता रक्षाबंधन के दिन पत्नी रेखा व बेटी उन्नति को लेकर ससुराल संवत गांव आए थे। शाम को बाइक से वापस लौट रहे थे। खागा बाईपास के करीब बने डायवर्जन प्वाइंट पर पड़ी बजरी पर बाइक फिसल गई। पीछे से आ रहा ट्रक दीपक के सिर पर चढ़कर निकल गया। दीपक की मौके पर मौत हो गई थी।
इस प्रकरण में सोमवार को दीपक के बड़े भाई विपिन कुमार कोतवाली पहुंचे और उन्होंने हादसे की तहरीर दी। उन्होंने इस घटना का पूरा दोष एनएचएआई के पीडी कानपुर व ट्रक चालक पर लगाया। कहा कि अगर गिट्टियां सड़क पर नहीं होती तो हादसा नहीं होता। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एनएचएआई को थी लापरवाही की भनक - एनएचएआई के जिम्मेदारों को लापरवाही का अहसास हो गया है। हादसे के बाद खागा बाईपास के डायवर्जन प्वाइंट पर बने गड्ढों के साथ ही अन्य प्वाइंट के गड्डों पर डामर डालकर उसे बराबर किया गया है। जिससे गलती पकड़ में न आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें