फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सरकारी भूमि से लाखों की मिट्टी खोदने वालों पर एफआईआर

विज्ञापन
फोटो-22-15 नवंबर के अंक में अमर उजाला में प्रकाशित हुई खबर। पीडीएफ
विज्ञापन
फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के पुरमई चौकी अंतर्गत हरदासपुर थोन गांव में सरकारी भूमि से अवैध मिट्टी खनन करने वाले माफिया के खिलाफ राजस्व अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज कराई है। मामला अमर उजाला में 15 नवंबर को प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मौके पर जाकर जांच की। इसमें अवैध खनन की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

खनन माफिया ने जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राॅली और डंपर से मिट्टी निकालकर एक ट्राली 250 से 400 रुपये में बेची। बड़े पैमाने पर हो रहे इस खनन से सरकारी संपत्ति और राजस्व को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। ग्रामीण इसे राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण से जोड़कर देखते हैं।
एसडीएम अभिनीत कुमार ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच के आदेश दिए। जांच में गाटा संख्या 134 में तालाब स्थल पर अवैध खनन पाया गया। केशवपुर केवटमई क्षेत्र के लेखपाल दीपक कुमार और प्रधान नारद की संयुक्त तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विद्याप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान के लिए तलाश जारी है। जल्द ही उनका नाम उजागर किया जाएगा।

फोटो-22-15 नवंबर के अंक में अमर उजाला में प्रकाशित हुई खबर। पीडीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें