फतेहपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन किशोरियों के अपहरण के मामलों में पुलिस ने शुक्रवार को छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि बेटी को हरदो निवासी अंकित कुमार सिंह उर्फ बल्लू शुक्रवार को बहलाकर साथ ले गया। फोन पर आरोपी ने धमकी भी दी। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
धाता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि बेटी को शुक्रवार दोपहर धाता निवासी केशचंद्र पंडा बहलाकर ले गया। आरोप है कि अपहरण में नरहरतारा निवासी जितेंद्र कुमार, मतेश कुमार और रिंकू पुत्र चुर्रू सोनकर ने मदद की। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि बेटी को टिकरी निवासी दीपक मौर्या एक सितंबर की रात बहलाकर ले गया। प्रभारी निरीक्षक टीबी सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।