फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला को जहर पिलाने की सात ससुरालियों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज में बाइक और चेन मांग पूरी नहीं होने पर महिला को जहर पिलाकर मारने की कोशिश की। समझौते के बाद महिला फिर ससुराल में रहने लगी। 16 जनवरी को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने सात ससुरालियों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दरबेशाबाद गांव निवासी रोशनी देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 21 फरवरी 2023 को संतोष के पुत्र दीपू के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजन ने दहेज में बाइक और चेन की मांग की।
मांग पूरी नहीं होने पर पति दीपू, सास संध्या, जेठ अजय, छैला, जेठानी पूजा, अंजना, चचेरा ससुर जगदीश ने डंडे से 26 दिसंबर 2023 को पीटा। साथ ही जहर पिलाकर मारने की कोशिश की। 18 जनवरी को बच्चे को साथ रात को घर से पीटकर निकाल दिया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें