फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: स्कूल प्रबंधक, बोलेरो मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
फोटो-35-13 मार्च को प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
ललौली (फतेहपुर)। बहुआ कस्बे के छीट का पुरवा गांव के पास 13 मार्च को बच्चों से भरी बोलेरो के पलटने के मामले में एआरटीओ ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में स्कूल प्रबंधक, वाहन चालक और बोलेरो मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। जांच में पता चला कि बोलेरो की फिटनेस, पंजीकरण और प्रदूषण प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त हो चुकी थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ललौली पुलिस को एआरटीओ प्रतीक मिश्रा ने बताया कि बहुआ में संचालित रियल हार्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों को घर छोड़ते समय बोलेरो पलट गई। हादसे में सृष्टी, अनिकेत, नैन्सी, अनुराग दीक्षित, निहारिका, चिराग, सुरभि समेत 15 बच्चे घायल हुए थे। वाहन को स्कूल प्रबंधक निसार अहमद ने छात्रों के परिवहन के लिए इस्तेमाल किया।
वाहन स्वामी नीरज कुमार ने इसे स्कूल में इस्तेमाल होने दिया। इस लापरवाही के कारण बच्चों की जान जोखिम में पड़ी। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि एआरटीओ की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक, बोलेरो मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अनफिट स्कूल बस की सीज
एआरटीओ विभाग ने सोमवार को स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत बहुआ स्थित एक स्कूल की बस का चालान किया गया है। एआरटीओ ने बताया कि स्कूल बस एपी पब्लिक इंटर कॉलेज की है। स्कूली वाहनों खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें