फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के बाद चार के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के शकूराबाद में दुकानदार और ग्राहक महिलाओं के बीच हुए विवाद के बाद पंचायत के दौरान मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव शकूराबाद में शुक्रवार को नावेद की दुकान पर दुपट्टा खरीदने के लिए सुजावलपुर गांव के राजेश सैनी, महेश सैनी और परिवार की दो महिलाएं पहुंची थीं। तभी नावेद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मौके पर नावेद के भाई कल्लू और पप्पू भी मौजूद थे।
शनिवार को इसी विवाद को लेकर आपसी पंचायत जितेंद्र उर्फ बच्चा व्यापारी के घर पर हो रही थी। तभी कंजरन डेरा गांव के नरेंद्र गिहार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गए। यहां नरेंद्र गिहार और राजेश सैनी के बीच महिलाओं की मौजूदगी में मारपीट हो गई। आरोप है कि सड़क पर बेल्ट से राजेश सैनी और घर की महिलाओं के साथ मारपीट की गई, जिसमें नरेंद्र गिहार को चोटें आईं।
विज्ञापन

जितेंद्र उर्फ बच्चा व्यापारी ने बताया कि मामले की शिकायत एसपी से की गई है। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि जितेंद्र उर्फ बच्चा व्यापारी और तीन अन्य के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और मारपीट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें