फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आईजीआरएस रिपोर्ट में जिंदा व्यक्ति को बताया मृत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कछरा गांव में जेसीबी चालक की मौत के मामले में आईजीआरएस शिकायत के जवाब में पुलिस ने बड़ी लापरवाही कर दी। जांच रिपोर्ट में जिंदा व्यक्ति को ही मृत बता दिया गया। रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

कछरा गांव निवासी सुनील सिंह उर्फ सुरेंद्र की जेसीबी गांव का ही राकेश कुमार चलाता था। अप्रैल माह में रग्घुपुर गांव में एक किसान के खेत में मिट्टी डालने के दौरान जेसीबी खराब हो गई थी। उसे ठीक करने के लिए राकेश मशीन के नीचे पहुंचा था। इसी दौरान जेसीबी अचानक स्टार्ट होकर आगे बढ़ गई। इससे राकेश की कुचलकर मौत हो गई।
घटना के बाद राकेश के परिजन ने जेसीबी मालिक सुनील समेत तीन लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और मामला शांत हो गया। जुलाई में राकेश के भाई बबलू ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि तीन लोगों ने उसके भाई की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

शिकायत की जांच के बाद किशनपुर थाने में तैनात चौकी प्रभारी सुमित तिवारी ने आईजीआरएस पर रिपोर्ट भेजी। रिपोर्ट में पांच से अधिक स्थानों पर जेसीबी मालिक सुनील सिंह उर्फ सुरेंद्र को ही मृतक दर्शा दिया गया जबकि वह जीवित हैं। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि आईजीआरएस रिपोर्ट में लिखापढ़ी के दौरान अनजाने में त्रुटि हो गई है। रिपोर्ट में आवश्यक संशोधन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें