फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी रोड पर संचालित चिटफंड कंपनी के संचालक शिक्षक और उसकी पत्नी के खिलाफ निवेशकों की रकम हड़पने का रिपोर्ट दर्ज की गई है। असोथर थाना क्षेत्र के सातों धरमपुर गांव निवासी दिनेश प्रसाद समेत 56 लोगों की ओर से कोर्ट में शिकायत की गई थी।
कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चिटफंड कंपनी सीएमडी सूर्य कमल रियल स्टेट मैचुअल कंपनी के संचालक देवेश गुप्ता निवासी दौलतपुर थाना हुसैनगंज और उसकी पत्नी शशि वंदना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संचालक देवेश गुप्ता बुधयापुर प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक है।
वह इससे पहले भी प्लाटिंग के कारोबार में धोखाधड़ी करने पर जेल जा चुका है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि संचालक ने लोगों को पांच साल में रकम दोगुनी करने पर झांसा देकर करीब एक करोड़ रुपये का निवेश कराया था। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।