फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः गठन के दूसरे दिन ही विवादो में आई बसपा की जिला कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। एक दिन पूर्व गठित हुई बसपा की जिला कमेटी अगले ही दिन विवादों में आ गई। पार्टी के ही एक गुट ने जिला कार्यकारिणी के गठन को गलत ठहराते हुए आरोप लगाया है कि पार्टी के उच्च नेताओं को गुमराह करते हुए चोरी छिपे गुपचुप तरीके से एक घर में बैठक कर संगठन तैयार किया गया है।
विज्ञापन

दूसरे गुट का कहना है कि कुछ समय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली व मुख्य जोन इंचार्ज अशोक गौतम के उपस्थिति में जिले के संगठन के सभी पदों के लिए आवेदन लिए गए थे। उन सभी आवेदनों को नजरअंदाज करते हुए मनमाने तरीके से विरोधी पार्टियों व अन्य विपक्षी नेताओं से सांठगांठ करके और कोऑर्डिनेटर को गुमराह करके बिना बैठक की जानकारी दिए संगठन की घोषणा कर दी गई, जो गलत है।
आरोप लगाने वालों में विनोद गौतम पूर्व जिला प्रभारी, सुरेश राही, विवेक, संदीप जडेजा व मनोरमा गौतम जिला बामसेफ संयोजक शामिल रहे। वहीं इस बारे में जब जिलाध्यक्ष अभिषेक प्रताप गौतम से बात की गई तो उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा लॉकडाउन की वजह से जरूरी लोगों को बुलाकर पार्टी के निर्देश के अनुरूप जिले की कार्यकारिणी घोषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें