फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जेवर हड़पने के आरोप में सराफा कारोबारी पिता-पुत्र पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में गिरवी रखे जेवर हड़पने के आरोप में पुलिस ने रविवार को सराफा कारोबारी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रानी कॉलोनी आबूनगर निवासी ऊषा देवी ने पुलिस को बताया कि उसे कैंसर होने के कारण रुपये की आवश्यकता थी। उसने धर्मशाला रोड स्थित न्यू दिनेश ज्वैलर्स में 26 नवंबर 2019 को जेवर गिरवी रखकर 85 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद 19 जनवरी 2020 को दोबारा जेवर गिरवी रखकर एक लाख रुपये लिए। महिला के अनुसार, पहली बार गिरवी रखे जेवर के 85 हजार रुपये लेकर वह दुकान पहुंची। कारोबारी दिनेश कुमार मौर्य ने रुपये अपने पुत्र शिव कुमार मौर्य को देने की बात कहकर एक सप्ताह बाद जेवर लेने के लिए बुलाया। रुपये जमा करने के बाद उसे पर्ची और रसीद भी दी गई। इसके बाद जेवर मांगने पर पिता-पुत्र लगातार टालमटोल करते रहे। महिला ने बताया कि पुलिस से सुनवाई न होने पर उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर कई बार शिकायत की। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें