फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 150 निवेशकों के रुपये गबन करने पर बीपीएम के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव निवासी सुनील कुमार शुक्ला की तहरीर पर डाकघर के ब्रांच पोस्ट मास्टर (बीपीएम) नीरज यादव के खिलाफ 150 से अधिक निवेशकों के रुपये हड़पने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि हुसैनगंज थाने के महोई निवासी नीरज यादव गांव के डाकघर शाखा में बीपीएम के पद पर तैनात है। उसने 2020 में खुद और विभा मिश्रा के नाम आरडी खाते खुलवाए थे। इनकी अवधि जुलाई 2025 में पूरी हुई। नवीनीकरण के नाम पर नीरज पासबुकें लेकर गया, लेकिन उन्हें लौटाया नहीं।
बाद में पता चला कि खातों में कोई जमा नहीं हुआ था। पासबुकों पर फर्जी मोहर और हस्ताक्षर किए गए थे। जांच में सामने आया कि नीरज ने करीब 150 निवेशकों की पासबुकें लेकर लगभग 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें