फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एंबुलेंस रोक जाम लगाने पर 41 लोगों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। नगर के किशनपुर रोड पर छात्रा का शव ले जा रही एंबुलेंस रोककर जाम लगाने के मामले में रविवार की रात छह नामजद समेत 41 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वीडियो से आरोपी चिन्हित किए जा रहे हैं, जो वहां पर घूम-घूमकर प्रशासन को अपशब्द कहकर माहौल को गरमा कर रहे थे।
विज्ञापन

एफआईआर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र शुक्ल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने तहरीर में बताया है कि वह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ छात्रा के शव आने व कैंडल मार्च आयोजित होने की सूचना पर खागा चौकी तिराहे पर मौजूद थे। यहां पर सीओ खागा भी मौजूद थे। कैंडल मार्च शांतिपूर्वक खागा चौक चौराहे तक पहुंचा और जब शव को लेकर एंबुलेंस किशनपुर की ओर घूमी तो अचानक वहां पर पहले से मौजूद मानू का पुरवा निवासी हैदर सिद्दीकी मूल निवासी पुरमई, जहांगीरनगर, खखरेरू, पक्का तालाब निवासी नूर आलम, युगराज नगर निवासी राजा यादव, बैरागी का पुरवा निवासी प्रेम नारायण उर्फ पप्पू विश्वकर्मा, सैयद बाबा निवासी उमर खान, नीम टोला निवासी मनीष दिवाकर व 35 अज्ञात लोगों ने एंबुलेंस रोककर जाम लगा दिया। उग्र प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इससे वहां पर भगदड़ मच गई और दुकानदार दुकानें बंद करके भागने लगे। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वीडियो फुटेज से अन्य लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें