फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जाम लगाने में 12 भाकियू नेताओं पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी तहसील परिसर के सामने बुधवार शाम सड़क जाम करने के मामले में भाकियू अराजनैतिक गुट के 12 नेताओं समेत अन्य पर पुलिस ने हेड मोहर्रिर रामानुज यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की। संगठन ने बुधवार शाम 4:15 से 4:55 बजे तक तहसील गेट के सामने रास्ता जाम किया।
विज्ञापन

इससे रोडवेज बसों, वाहनों, एंबुलेंस और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। पुलिस पूछताछ में तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह, गौतम सिंह उर्फ बबलू सिंह, संरक्षक रज्जन सिंह, अंगद सिंह, सुखीराम, जयकृष्ण द्विवेदी, पुत्तन दुबे, स्वामीदीन, चंद्र प्रकाश दीक्षित, संतोष पटेल, धर्मेंद्र पासवान और रामराज पाल के नाम सामने आए।
समझाने पर भी वे रास्ता खाली करने को तैयार नहीं थे। वे तहसीलदार व एसडीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे। कोतवाल शैलेष सिंह ने सरकारी कार्य में बाधा व सड़क जाम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें