फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में सड़क जाम कर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने गोरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शनिवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती, साफ-सफाई और अन्य समस्याओं को लेकर बिछियावां मार्ग पर प्रदर्शन किया था।
पुलिस ने बताया कि हिंदू सुरक्षा परिषद के आशीष शुक्ला, गौरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष विद्यार्थी अंशू मिश्रा, अमन सिंह, विष्णुकांत तिवारी, मनीष गोस्वामी, संतसेवक, बिल्लू, संतवीर, लवकेश और अंकुर पाल ने अपने साथियों के साथ सड़क जाम कर दिया था। इससे यातायात प्रभावित हुआ। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।