फोटो-05-साफ सफाई करते मजदूर। संवाद
खखरेरु। धाता ब्लॉक के मुबारकपुर गेरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। सोमवार को अस्पताल परिसर में साफ-सफाई शुरू कराई गई। साथ ही खराब हैंडपंप को दुरुस्त कराने का काम भी शुरू हुआ।
अस्पताल की समस्याओं को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया। वर्तमान में अस्पताल में फार्मासिस्ट अनिल कुमार, लैब टेक्नीशियन पवनेंद्र सिंह और सहायक लैब टेक्नीशियन की तैनाती है। सीएमओ यूबी सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही डॉक्टर की तैनाती भी की जाएगी।
फोटो-05-साफ सफाई करते मजदूर। संवाद