फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पराली जलाने पर दो किसानों पर पांच हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। खेतों में पराली जलाने के मामलों पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र के कटोंघन गांव में धान की पराली जलाने की पुष्टि होने पर दो किसानों पर कुल पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी (कृषि) देवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में गांव निवासी राम सिंह और हुकूम सिंह के खेत में पराली जलाने की पुष्टि हुई। यह कार्रवाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की छह नवंबर 2024 की अधिसूचना के अनुसार की गई है।
दो एकड़ से कम भूमि पर पांच हजार रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति का प्रावधान है। किसानों से फसल अवशेष जलाने के बजाय उसका उचित प्रबंधन करने की अपील की गई है। जुर्माने की वसूली राजस्व विभाग के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें