फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 17 को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, चार ब्लॉकों में 5.72 लाख वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। नामों में संशोधन और मतदाताओं की संख्या में घट-बढ़ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

सूची का प्रकाशन बूथ स्तर के साथ ही तहसील मुख्यालय पर भी किया जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायत की मतदाता सूची का विधानसभा की निर्वाचक नामावली से मिलान होगा। इस दौरान ग्राम पंचायत की सूची में दर्ज, लेकिन विधानसभा की मतदाता सूची से छूटे पात्र मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे।
तहसील क्षेत्र के चार विकासखंडों में कुल 5,72,549 मतदाता दर्ज हैं। इनमें खागा में 1,34,331, धाता में 1,36,458, विजयीपुर में 1,33,678 और हथगाम में 1,68,082 मतदाता हैं। एसडीएम अश्वनी पांडेय ने बताया कि अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद दोनों मतदाता सूचियों का मिलान कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मतदाताओं से अंतिम सूची में अपना नाम जांचने की अपील की, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें