फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घटतौली की जांच कर रहे निरीक्षक के सामने दो समुदायों में मारपीट

Wed, 28 Feb 2024 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर। राशन में घटतौली करने की शिकायत पर जांच करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक के सामने ही शिकायतकर्ता और कोटेदार दो गैर समुदायों के पक्षों के बीच लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर चलने शुरू हो गए। मारपीट में कोटेदार, प्रधान पति समेत छह लोग घायल हो गए। खबर मिलने पर एसडीएम, सीओ, नायब तहसीलदार सहित तीन थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बवाल कर रहे लोगों को खदेड़ा गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है और गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


किशनपुर थाना क्षेत्र के बरैची गांव के रहने वाले गोलू और गोरे ने तहसील में ग्राम सभा के कोटेदार नूरुल हसन के खिलाफ शिकायत की और बताया कि कोटेदार राशन वितरण में घटतौली कर रहा है। शिकायत की जांच के लिए पूर्ति निरीक्षक हरीश साहनी मंगलवार की दोपहर गांव के पंचायत भवन पहुंचे। कोटेदार, ग्रामीण और कोटेदार के बुलावे पर प्रधान पति श्रीलाल व शिकायतकर्ता गोरे व गोलू और उनके पक्ष के लोग पंचायत भवन पहुंचे। पूर्ति निरीक्षक ने ग्रामीणों के बयान लेने शुरू किये तो अधिकांश ग्रामीणों ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं होने की बात कही।
आरोप है कि तभी शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और कोटेदार पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट में कोटेदार नूरूल हसन, उनका भाई मेहंदी हसन, एजाज हसन, शब्बीर अहमद, आरिफ व प्रधान पति श्रीलाल को चोट आ गई। पंचायत भवन में मारपीट व बवाल की खबर पर विजयीपुर चौकी और किशनपुर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बवाल मचा रहे लोगों को मौके से खदेड़ना दिया। कुछ ही देर में खखरेरू और धाता थाने से भी पुलिस बल पहुंच गया। सूचना पर एसडीएम नन्द प्रकाश मौर्य, सीओ बृजमोहन राय, नायब तहसीलदार शशांक राय गांव पहुंचे। घटना में चोटिल लोगों को पुलिस ने अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित करते हुए छापेमारी की, लेकिन कोई नहीं मिला। इंस्पेक्टर किशनपुर जेपी शाही ने बताया कि घायलों को थाने बुलाया गया है। वह तहरीर देने की बात कह रहे हैं, मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। गांव में विवाद को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन




इनसेट-

कोटेदार ने पूर्ति निरीक्षक को चेताया था

विजयीपुर। मंगलवार को कोटेदार नूरुल हसन की राशन में कटौती की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक हरीश साहनी को गांव आना था। जांच होने को लेकर गांव में दोनों पक्ष में माहौल गर्म था। कोटेदार नूरूल हसन के अनुसार गांव में घटना होने की संभावना बन रही थी। उनके द्वारा पहले फोन से और फिर तहसील जाकर पूर्ति निरीक्षक को मंगलवार की जगह किसी और दिन जांच रखने के लिए कहा गया था। बावजूद इसके पूर्ति निरीक्षक गांव पहुंचे और जांच के दौरान बवाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें