फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिजली कनेक्शनधारियों का बढ़ा रहे लोड, गर्मी निकालेगी पसीना

Wed, 28 Feb 2024 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में ऊर्जा निगम की सक्रियता के चलते सिर्फ 340 उपभोक्ताओं ने कनेक्शन का लोड बढ़वाया। वहीं, घरेलू कनेक्शन से अधिक भार के उपकरण चला रहे 18 उपभोक्ताओं ने व्यवसायिक कनेक्शन कराए। एक माह के भीतर जिले में ऊर्जा निगम पर 8,436 किलोवाट लोड बढ़ा है। इससे गर्मी में बिजली की किल्लत बढ़ सकती है।
विज्ञापन

जिले में करीब चार लाख बिजली उपभोक्ता हैं। कई उपभोक्ताओं पर अभी भी करीब 500 करोड़ रुपये बिजली का बिल बकाया है। जनवरी में विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की। इसके अलावा उन्हें लोड बढ़वाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान घरेलू से व्यवसायिक और क्षमता से अधिक लोड के घरेलू कुल 358 उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन का लोड बढ़वाया। इससे बिजली विभाग के कोष में जरूर इजाफा होगा, लेकिन उपभोक्ताओं को कटौती परेशानी कर सकती है। विभाग के पुराने उपकरण और जर्जर तार अभी टूटकर आपूर्ति घंटों बाधित कर रहे हैं। गर्मी में यह समस्या बढ़ सकती है। अधीक्षण अभियंता एसके लोहाट ने बताया कि गर्मी में निर्बाध आपूर्ति के लिए आरडीएसएस योजना और 16-20 करोड़ योजना से जर्जर तार और उपकरणों की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें