फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य मंत्री की कोठी के बाहर पोल में होर्डिंग लगाने में दो पक्षों में विवाद, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री धुन्नी सिंह की कोठी के बाहर सोमवार रात होर्डिंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई। हमला कोठी पर होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी मौके पर जांच को पहुंचे। मामले में पुलिस ने एक पक्ष के पूर्व जिला पंचायत सदस्य और दूसरे पक्ष से प्रधान के भतीजे को गिरफ्तार किया है। नौ लोगों के खिलफ बलवा, 7 सीएल, महामारी अधिनियम, मारपीट, लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग किए जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के अल्लीपुर गांव में मंत्री की कोठी के पास खंभा लगा है। सैदपुरा खरगूपुर के वर्तमान प्रधान अनूप यादव त्योहार की बधाई होर्डिंग लगाने पक्ष के लोगों के साथ पहुंचे थे। वहीं हिस्ट्रशीटर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नसीम घोषी निवासी घोषियाना खरगूपुर समर्थकों के साथ होर्डिंग लगाने पहुंचे। उनके बीच होर्डिंग लगाने को लेकर विवाद हो गया। पक्षों में मारपीट चालू हो गई। प्रधान के भाई अभिमन्यु ने बंदूक से फायरिंग चालू कर दी। कई राउंड फायर होने से अफरा तफरी मच गई।
पुलिस को राज्य मंत्री के दरवाजे फायरिंग की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक एके गौतम मौके पर पहुंचे। एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ अंशुमान मिश्रा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की पड़ताल की। पुलिस को कार्रवाई के लिए आदेश दिए। हल्का इंचार्ज कामता सिंह की ओर से वर्तमान प्रधान अनूप यादव, भाई अभिमन्यु, भतीजे गोलू उर्फ शुभम यादव, श्रीकेशन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से नसीम घोषी हिस्ट्रीशीटर और उसके तीन बेटों व भांजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक एके गौतम ने बताया कि मंत्री लखनऊ गए हुए थे। दोनों पक्ष के लोगों के बीच होर्डिंग लगाने की होड़ में बवाल किया है। मामले में नौ पर एफआईआर दर्ज की गई है। गोलू और नसीम घोषी को जेल भेजा गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें