फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया फतेहपुर स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में धूमधाम से 194 वां स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस पर रंगोली सजाई गई और केककाट कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया।
विज्ञापन

युवा विकास समिति ने पटेल नगर चौराहे पर दीप जलाया। इस मौके पर सदर विधायक विक्रम सिंह, संजय दत्त द्विवेदी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, कंचन मिश्रा, गुड्डू मिश्रा, नीलू तिवारी, लवली सिंह, हिमांशी सिंह, दीक्षा श्रीवास्तव, किरन, अजय सिंह, गुरमीत कौर मौजूद रहे।
वहीं दूसरी तरफ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने गड़रियनपुरवा स्थित कांशीराम कालोनी में चल रही लक्ष्मीबाई संस्कारशाला में आचार्य रामनारायण जी की सहायता से बच्चों के बीच उत्सव केक काटकर बनाया।
विज्ञापन

डॉ अनुराग ने फतेहपुर के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया। सभी 150 बच्चों को बिस्कुट, टॉफी, केक व गुब्बारे वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे। बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार शहीद स्थल बावनी इमली में जनपद का 194 वां स्थापना दिवस शहीदों को श्रद्धांजलि देकर मनाया गया। मुख्य अतिथि विद्युत उपखंड अधिकारी प्रशांत शुक्ला व विशिष्ट अतिथि के रूप में वन रेंजर शिवराम यादव ने केक काटा। इस मौके पर विक्रम सिंह, शिवम सिंह गौतम, सचिव प्रेमप्रकाश तिवारी, शुभांशू अवस्थी, राजीव मिश्रा, प्रंशांत ठाकुर,धीरेन्द्र सिंह, सुजीत सिंह, अमित पाण्डेय, धर्मेंद्र उत्तम, रंजीत परिहार मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमौली प्रतिनिधि के अनुसार, युवाओं ने स्थापना दिवस पर केक काटा और विचार गोष्ठी आयोजित की। इस मौके पर ज्ञानेंद्र प्रकाश, प्रियांशू ओमर, शिक्षक इमरान खान, वैभव अवस्थी, अनुराग शुक्ला, रवि दुबे, शिवा गुप्ता, जीतेन्द्र कुमार, राम शुक्ला, राहुल प्रजापति, रोहित परमार, रजत प्रताप, अंकित पटेल , इमामुद्दीन , लालेश पाल ,जीतेंद्र कुमार , संजय मौजूद रहे। खागा प्रतिनिधि के अनुसार ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक समिति में मंगलवार की शाम दीप प्रज्जवलित कर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर रामप्रताप सिंह, रमेश सिंह, रामगोपाल सिंह, कृष्ण स्वरूप सिंह, अशोक सिंह, नीरज गुप्ता, रामसजीवन सिंह, जगतपाल, संतोष, गुलाब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें